एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिटाई के डर से छात्र फांसी पर लटका

Amroha Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसनपुर। पिता की पिटाई के डर से सहमा छात्र मकान में बंद होकर फांसी के फंदे पर झूल गया और जब परिजन खेत से वापस लौटे तो बेटे को लटका देख चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से छात्र को नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनाें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का किशोर नगर के इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल नहीं आया। परिजन घर का ताला लगाकर खेत पर काम करने के लिए चले गए और किशोर भी खेलने निकल गय। बताते हैं कि पड़ोस में रिश्ते की भाभी ने घर से पैसे निकालते हुए देख लिया और कहा कि तुम्हारे पिता से शिकायत की जाएगी। छात्र पिता की पिटाई से इतना डर गया कि वह छत से होकर मकान के अंदर चला गया और रस्सी से फांदी के फंदे पर झूल गया। जब दोपहर में परिजन खेत से काम करके वापस लौटे तो बेटे को लटका देख चीख निकल गई। बेटे की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें