एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रवेश के लिए यूनिक आईडी जरूरी

Amroha Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एक जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीकरण से लेकर मेरिट तक सभी ऑनलाइन होगा। विवि की नई व्यवस्था के तहत सभी छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट पर यूनिक आईडी बनानी होगी। बिना यूनिक आईडी बनाए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकेंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में अब गड़बड़ी नहीं चल सकेगी। क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया को हाईटेक कर दिया गया है। पंजीकरण से लेकर मेरिट आउट तक सभी विश्वविद्यालय द्वारा होगा। प्रवेश के लिए एक छात्र छह कालेजों का चयन कर सकता है। यूनिक आईडी में शैक्षिक योग्यता से लेकर कालेज चयन की सभी जानकारी अंकित करनी होगी। बिना आईडी बनाए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भरे जाएंगे।

एक जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
सोमवार को जेएस हिंदू पीजी कालेज में कालेज प्रचार्य डा. सुमंगल प्रकाश ने प्रेसवार्ता बुलाई। बताया कि एक जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पंद्रह जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे। 16 जुलाई को पहली मेरिट जारी होगी। पहली मेरिट पर 22 जुलाई तक प्रवेश होंगे। 23 जुलाई को दूसरी मेरिट जारी होगी। दूसरी मेरिट पर 29 तक प्रवेश होंगे। तीसरी मेरिट 30 को जारी होगी। पांच अगस्त तक कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें