एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साठ हजार में बेच डाली मां!

Amroha Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नौगावां सादात (अमरोहा)। युवक ने चाचा की मदद से महज 60 हजार रुपए में सौतेली मां का सौदा कर डाला और धोखे से उसे एक किसान को सुपुर्द कर आया। चाचा भतीजे ने आधी आधी रकम भी बांट ली। सौदेबाजी की भनक पर गांव पहुंचे परिजनों ने करतूत बेनकाब की तो ग्रामीण भी दंग रह गए। हंगामा कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दे दी। बहरहाल, महिला की खरीद फरोख्त की तहकीकात में जुटी पुलिस ने मामले में देर रात कार्रवाई नहीं की थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

थानांतर्गत मूंढा मुकारी गांव निवासी किसान ने पत्नी की मृत्यु होने पर लगभग बीस साल पूर्व रजबपुर थाना क्षेत्र के पूठी गांव में रहनेे वाली एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। सालभर पूर्व बीमारी से किसान की मौत हुई तो परिवार में जायदाद के बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता गया। सौतेली मां का हिस्सा हड़पने के लिए युवक ने साजिश रच दी। उसने चाचा के साथ मिलकर बछरायूं थाना क्षेत्र के कौराल गांव निवासी एक किसान से 60 हजार रुपए में मां का सौदा कर दिया। रकम मिलने पर दस दिन पूर्व बहला फुसलाकर गांव छोड़ आए। सौदेबाजी की भनक लगने पर शनिवार को गांव पहुंचे मायके वालों ने घर पर चढ़ाई की तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें