एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिडौली में घर में घुसकर युवती का अपहरण

Amroha Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसे लोग परिवार को डरा धमकाकर युवती को जबरन उठा ले गए। दंपति समेत दो बेटों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि, युवती की बरामदगी के प्रयास में उसे देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर की है। किसान का परिवार रोजमर्रा की तरह घरेलू कामकाज में जुटा था। इसी दरम्यान गांव के कुछ लोग अचानक घर में घुस गए। गाली गलौज करते हुए सामान में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध पर किसान व उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में छिपी बेटी को कब्जे में ले लिया और फरार हो गए।
युवती के अपहरण से गांव में सनसनी फैल गई। बदहवास परिजनों ने गांव में काफी खोजबीन की मगर सुराग नहीं मिले। सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार की तहरीर पर देर रात गांव के ही महफूज व उसकी पत्नी इशरत समेत पुत्र फरहान व तय्यब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें