एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर्स ने मकान का सौदा कर ढाई लाख हड़पे

Amroha Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। दो प्रापर्टी डीलर्स ने मकान का सौदा कर व्यापारी को ढाई लाख रुपये की चपत लगा दी। सात महीने टालमटोल करता रहा और अब बैनामा करने से इंकार कर दिया। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकियां दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी अखलाक अहमद पुत्र अबरार अहमद ने एक साल पूर्व मुहल्ला बगला में रहने वाले शहजाद व नौशाद (प्रापर्टी डीलर) से मकान का सौदा किया था। साढ़े तीन लाख रुपये तय होने पर व्यापारी ने ढाई लाख रुपये बतौर बयाना दिया था। करार के मुताबिक बाकी रकम अदा कर रजिस्ट्री कराने के लिए मियाद तय थी।
करीब सात महीने पूर्व जब शहजाद ने मकान का बैनामा करने का जिक्र किया तो दोनों की नीयत खराब हो गई। वे टालमटोल करने लगे। बाद में सौदा से मुकरते हुए रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं चेक देकर बैंक में भुगतान पर आपत्ति लगा दी। दो दिन पूर्व व्यापारी ने एसपी के समक्ष हाजिर होकर रकम दिलाने की गुहार लगाई थी। शहर कोतवाल राजेेंद्र सिंह धामा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें