एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा सरकार पर बरसे वीएम सिंह

Amroha Updated Tue, 03 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रजबपुर (अमरोहा)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह सपा सरकार पर जमकर बरसे। बोले प्रदेश सरकार किसानों को धोखे में रखकर बर्बाद करने पर तुली है। महाराष्ट, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छिलाई से पहले 240 रुपये का गन्ना भुगतान पहले और 60 रुपये गन्ना मिलों पर पहुंचने के बाद दिया जाता है। लेकिन यूपी में कुछ नहीं दिया जा रहा। यूपी का बेबस किसान फसल को बर्बाद होते देख रहा है। पंचायत में मिलें नहीं चलने से आक्रोशित किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को यहां के साप्ताहिक बाजार स्थल पर हुई राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की किसान महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे। महापंचायत में सरदार वीएम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और मिल मालिकों से समझौता हो गया है। इसी वजह समय से मिल संचालन पर ध्यान नहीं दिया गया। गन्ना भुगतान का मुद्दा तो खत्म ही कर दिया गया। यूपी का किसान गन्ने की फसल को देखकर खून के आंसू रो रहा है। लेकिन सपा सरकार को किसान हित का कोई ध्यान नहीं। मिल के हित की बात की जा रही है। किसानों को न ही गन्ना भुगतान हुआ और न और न ही मिलें संचालित की जा सकीं। ऊपर से आरसी और जारी कर दी गईं, जिसे संघर्ष के बाद वापस कराया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रदेश में मिल संचालन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें