एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंजिशन महिला पर तेजाब डाला, झुलसी

Amroha Updated Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैदनगली(अमरोहा)। खेत पर काम करते समय रंजिशन महिला की पीठ पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मथना निवासी अनीस का गांव में ही किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को अनीस की पत्नी छोटी खेत पर लकड़ी लेने के लिए गई थी। मौके पर आरोपी पहुंच गए और महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने छोटी को पकड़ पीठ पर तेजाब डाल दिया। इससे वह झुलस गई। शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनीस पुत्र शौकीन की तहरीर पर पुष्पेंद्र पुत्र शीशपाल और शीशपाल पुत्र शिवचरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें