एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठे किसान

Amroha Updated Sat, 14 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा (अमरोहा)। देहात थाना क्षेत्र के छावी गांव में बदमाशों ने ट्यूबवेलों से चार विद्युत मोटरें लूट ली। गांव में जाग होने पर दो किसानों को बंधक हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीण पीछे भी दौड़े, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। उन्होंने दिन निकलने पर थाना पुलिस को घटना की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना गुरुवार रात छावी गांव से सटे जंगल की है। हथियारबंद बदमाशों ने ट्यूबवेलों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हरज्ञान सिंह, विजयपाल, वीर सिंह व छोटे सिंह की कोठरी के ताले तोड़कर चार मोटरें खोल ली। शोरगुल पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने रास्तों की घेराबंदी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने दो किसानों को कब्जे में ले लिया और फायरिंग करने लगे।
आधी रात फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। बदमाशों ने दो किसानों को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और रास्ता साफ होने पर खेत में धक्का देकर वाहन से फरार हो गए। खौफजदा ग्रामीण दिन निकलते ही थाने पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने देर रात तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें