एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजनौर में हत्थे चढ़ा दरिंगदी का मुख्य आरोपी

Amroha Updated Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। मोबाइल के टावर रूम में छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो गुनहगारों की धरपकड़ के लिए दबिश डालने के साथ ही एनएसए लगाने की तैयारी है। वहीं, सोमवार को पुलिस ने पीड़िता का एक्स-रे व अन्य मेडिकल परीक्षण कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा का गांव के ही युवकों ने स्टेशन मार्ग से अपहरण कर लिया था। शहर की आवास विकास कालोनी प्रथम में एक मोबाइल कंपनी के टावर रूम में बंधक बनाकर रातभर आबरू लूटी थी। दरिंदगी का शिकार छात्रा शनिवार की दोपहर चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरा दर्द बयां कर दिया। पुलिस ने सतेंद्र, मोनू व मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक एसएस बघेल के मुआयने के बाद टावर रूम से फिंगर प्रिंट व अन्य सुबूत जुटाने के बाद पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दे रही थी। जिसमें देर रात आखिरकार सफलता मिल गई। पुलिस ने बिजनौर जनपद के नूरपुर से मुख्य आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। पीड़िता का एक्स-रे और ब्लड की जांच कराने के बाद स्लाइड लैब भेजी गई है। शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह धामा ने बताया कि आरोपी सतेेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें