एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मी को लूटकर हाईवे पर फेंका

Amroha Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला। डेेयरी इंडिया में अप्रेंटिस कर रहे युवक को बोलेरो में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर 15 सौ की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बाद में उसे हापुड़ क्षेत्र में हाईवे पर गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वसंत विहार में किराए के मकान में रहने वाला इकराम पुत्र अब्दुल हमीद मूल रूप से गांव पुखराहा थाना नासिरीगंज जिला रोहताश (बिहार) का निवासी है। बताते हैं कि वह डेयरी इंडिया में अप्रेंटिस कर रहा है। फैक्ट्री के डाक्यूमेंट्स कंपलीट कराकर वह अपने घर से ट्रेन में सवार हुआ। रविवार की सुबह वह ट्रेन से गाजियाबाद पहुंचा। वहां से आटो रिक्शा में बैठकर हाईवे पर पहुंचा और गजरौला आने के लिए वाहन की प्रतीक्षा करने लगा। इसी दौरान वह एक बोलेरो में सवार हो गया। बोलेरो में चार लोग सवार थे। बोलेरो हापुड़ क्षेत्र में पहुंचते ही उसमें बैठे दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचे सटा दिए। इसके बाद उसकी जेब में रखे 15 सौ रुपए, मोबाइल, कपड़ों का बैग और कागजात आदि सामान लूट लिया। हाईवे पर ही गाड़ी की स्पीड धीमी कर उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। शाम को लूट का शिकार इकराम किसी तरह यहां पहुंचा और अपने परिचितों को लूटपाट की जानकारी दी। इकराम ने घटनास्थल हापुड़ का होने के कारण यहां थाने में तहरीर देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें