एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जलभराव से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amroha Updated Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। गांव के निकास के रास्ते पर जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पानी निकास के लिए नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। रायपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रायपुर कलक्ट्रेट के सामने सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिस कारण कलेक्ट्रेट के ठीक सामने एक काफी चौड़ा रास्ता है, जो रायपुर के गांव को जाता है, लेकिन इस गांव को जोड़ने वाली मेन सड़क जलमग्न हो गई है। ग्रामीणोें ने कहा कि पानी के निकास के लिए कावल सिंह की दुकानों से तालाब तक नाला निर्माण किया जाना जरूरी है। यदि समय रहते नाला का निर्माण नहीं कराया गया तो पूरे गांव में पानी भर जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधानपति इब्ने वशर, रामलाल सिंह, विमल कुमार, राजेंद्र सिंह, छोटे, रमेश, जितेंद्र, सत्यवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें