एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कबाड़ी को बेच दिया अपराधियों का रिकार्ड

Amroha Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला। सीओ कार्यालय में रखा अपराधियों का रिकार्ड कबाड़ी को 12 रुपये किलो के हिसाब से बेच दिया गया। सीओ के मामला संज्ञान में आते ही कार्यालय के स्टाफ में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटे बाद कबाड़ी के पास से फाइलें बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ निशांक शर्मा मंगलवार सुबह सीओ कार्यालय पहुंचकर किसी मामले की फाइल तलब की। कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी फाइन लेने रिकार्ड रूम पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। रिकार्ड रूप से अधिकांश फाइलें गायब थीं। इधर-उधर तलाश करने के बाद फाइलें नहीं मिलने पर स्टाफ ने सीओ को मामले की जानकारी दे दी। जिसपर सीओ ने स्टाफ की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद हरकत में आए पुलिसकर्मी फाइलों की तलाश में जुट गए। कार्यालय में सुबह के समय सफाई करने वाले एक लड़के से पूछताछ की तो अपराधियों के रिकार्ड को कबाड़ी के हाथ बेचने की बात सामने आई। कुछ घंटों की दौड़भाग के बाद पुलिस ने कबाड़ी की तलाश कर रिकार्ड बरामद कर किया। लेकिन रिकार्ड की पहचान करने वाले फाइल कवर नहीं मिले। कबाड़ी ने बताया कि उसने फाइल कवर फाड़ कर फेंक दिया। उसने रिकार्ड को रद्दी समझ कर 12 रुपये किलो के हिसाब से खरीदा था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें