एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

72 घंटे से बीस गांवों की बिजली गुल

Amroha Updated Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा। जिला मुरादाबाद के भीकनपुर छजलैट बिजली घर से कैलसा क्षेत्र के बीस गांव तीन दिन से अंधेरे में हैं। भीषण गर्मी में लोगों को जीना मुश्किल हैं, वहीं फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों में बिजली अधिकारियो के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र के पास कंजरपुर गांव के पास बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया। जिस कारण गांव नन्हेड़ा अल्यिारपुर, कोठीपुरा, घनसूरपुर मिलक, देवीपुरा, अकबरपुर सकैनिया, भटपुरा, सुल्तानपुर, हादरपुर, जमुनिया, भुठ्ठिया, मिलक, पापड़ी, चकिया, बहलोलपुर, झनकपुरी, भोकापुरी आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। गांव के लोगों ने दूसरे दिन बिजली गुल होने की शिकायत की तब फिर बिजली कर्मचारियों ने लाइन में हुए फाल्ट को तलाश करना शुरू किया। तीन दिन से गांवों में बिजली न आने के कारण जहां लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं, वहीं किसानों की फसल भी सूख रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर तीसरे दिन भी बिजली सही नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें