एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोली मारकर वृद्ध को किया घायल

Amroha Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। थाना नौगावां सादात के खेतापुर गांव में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने गोली मारकर वृद्ध को घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतापुर गांव निवासी हाजी जरीफ (60) ने बताया कि 22 दिन पहले लईक को एक मस्जिद में बैटरी चोरी करते समय उसके भतीजे अकरम ने पकड़ लिया था। अकरम ने जब बैटरी चोरी करने की शिकायत पुलिस में करने की चेतावनी दी तो वह गालियां देने लगा और उसने भतीजे के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कर दिया। लेकिन तब से लइक रंजिश मानने लगा। गुरुवार सुबह 7.30 बजे लईक ने फिर गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मामला शांत होने पर वह भतीजे के साथ पुलिस को तहरीर देने गया था। वहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा। तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे लईक ने अपने साथियों के साथ उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में आरपार निकल गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें