एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शादी में आया मासूम चाय के भगोने में गिरा, मौत

Amroha Updated Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बुरावली। रहरा चौकी क्षेत्र में बुधवार को मौसी की शादी में आया पांच साल का मासूम चाय के भगोने में गिरकर झुलस गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर से शादी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी लताफत की छोटी बेटी हलीमा शादी थी। बुधवार को पास के ही गांव गंगवार से बारात आई थी। लताफत की बड़ी बेटी उझारी निवासी शबाना भी अपने पांच साल के बेटे सादिक के साथ शादी में शामिल होने के लिए आई थी। सुबह दस बजे बारात के लिए चाय बन रही थी। वहीं पर बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान सादिक चाय के भगोने में जा गिरा। दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। जबतक मासूम को भगोने से निकाला गया। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें