एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नलकूप की चाभी न देने पर दो पक्षों में मारपीट

Amroha Updated Sat, 21 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा(अमरोहा)। फसल की सिंचाई के लिए ऑपरेटर से नलकूप की चाभी मांगने पर मालीपुर गांव में गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे के घरों में पत्थर भी बरसाए। इस दौरान एक किसान लहूलुहान हो गया। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी महावीर के पास मालीपुर, दरियापुर, रघुनाथपुर गांव में स्थित नलकूप ऑपरेटर की जिम्मेदारी है। तीनों गांव के नलकूप की चाभी उसके पास ही रहती है। गुरुवार शाम गांव के सत्यवीर ने गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए महावीर से नलकूप की चाभी मांगी। आरोप है कि महावीर ने चाभी देने से मना कर दिया। जिसपर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद विवाद शांत हुआ तो फिर दोबारा पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के मकान पर जमकर पत्थर बरसाए। मारपीट में सत्यवीर लहूलुहान हो गया। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। घायल सत्यवीर को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें