नौगावां सादात। मदरसा बाबुल इल्म में आतंकवादियों से जंग लड़ने के 150 इच्छुक लोगों ने पंजीकरण कराया हैं। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अब्बास जैदी व उनका दस वर्षीय बेटा कासिम अब्बास जैदी भी शामिल है।
इराक में शियाओं के कत्लेआम को लेकर कस्बे के लोग खौफजदा व गुस्से में हैं और इराक जाकर आतंकवादियों के खिलाफ हथियार उठाने और कौम की रक्षा की मंशा जाहिर की है। इसके लिए शनिवार को मदरसा बाबुल इल्म में आयोजित शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अब्बास जैदी व उनके दस वर्षीय बेटे कासिम अब्बास जैदी, शिया पेश इमाम मौलाना मसरूर अब्बास, मौलाना सरदार हुसैन, समीर अब्बास, हसन अख्तरी, मौलाना अजीजुल हसन, आबिद रजा सहित करीब 150 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। शिविर में पासपोर्ट, आईडी प्रूफ सहित तमाम जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराए गए हैं। पेश इमाम मौलाना मसरूर अब्बास ने बताया कि लोगों के अभिलेख लेकर उलमाओं का एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्रालय रवाना होगा। यदि सरकार ने इजाजत दी, तो उन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।