एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे पर उड़ेल दी गर्म चाय, झुलसा

Amroha Updated Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। चाय के रुपए मांगने पर बिजनौर रोड नई बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लकड़ी कारखाना मालिक के बेटे ने चाय दुकान मालिक के 11 साल के बेटे पर गर्म चाय उड़ेल दी। जिसमें वह झुलस गया। शिकायत करने पर झुलसे बालक के चाचा को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर रोड पर नई बस्ती में डा. शकील के क्लीनिक के पास सरायकोना मोहल्ला निवासी जाकिर का चाय का खोखा है। वहीं पास में आरफीन का लकड़ी का कारखाना है। रविवार सुबह लकड़ी कारखाना पर आरफीन का बेटा सलाउद्दीन जाकिर की दुकान पर चाय लेने गया था। चाय की दुकान पर जाकिर का 11 साल का बेटा फरदीन बैठा हुआ था। फरदीन ने सलाउद्दीन से चाय के रुपए मांग दिए। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सलाउद्दीन ने गिलास में रखी खौलती चाय फरदीन के ऊपर डाल दी। जिससे वह झुलस गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर फरदीन का चाचा नासिर आ गया। उसने इस बात की शिकायत सलाउद्दीन के पिता आरफीन से की तो वह लोग उल्टे उस पर आग बबूला हो गए और उसे भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है। बालक और उसके चाचा को मेडिकल के लिए भेजा है। सलाउद्दीन का कहना है कि फरदीन पर चाय खुद गिर गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें