चुचैला कलां। चुचैला कलां प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में शनिवार को एमसीसी क्लब ने राही क्लब को 18 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी जुबैर को मैच आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है। जबकि उपविजेता टीम के खिलाड़ी सलमान को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
टास जीतकर एमसीसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमसीसी की पूरी टीम 17.1 ओवर में मात्र 110 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए जुबैर ने 35 और गुलशमद ने 30 रन जोड़े। राही क्लब की ओर से मन्नू ने चार और गुड्डू ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राही क्लब की टीम मात्र 92 रनों पर ही ढेर हो गई। गुड्डू ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। जबकि रोहित ने 13 रन बनाए। एमसीसी क्लब की ओर से जुबैर और नदीम ने दो-दो विकेट लिए। जुबैर को मैन आफ दी मैच और राही क्लब के सलमान को मैन आफ दी सीरीज चुना गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम चौधरी ने विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्राफी प्रदान की। इस दौरान पर गफ्फार, इश्तेकार, अय्यूब अली, नईम आदि मौजूद थे।