एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काठगोदाम एक्सप्रेस से गिरकर खीरी के किशोर की मौत

Amroha Updated Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैलसा(अमरोहा)। चक्कालीलेट हाल्ट के पास मंगलवार रात काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर लखीमपुर खीरी के किशोर की मौत हो गई। वह अपने गांव से पिता के पास हरियाणा सोनीपत जा रहा था।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के खजुरिया गांव निवासी लच्छेराम हरियाणा सोनीपत में मजदूरी करते हैं। परिवार भी वहीं रहता है। उनका पुत्र कमल बहादुर तीन दिन पहले वह अपने साथियों के साथ अपने गांव रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार शाम को वह साथी गुड्डू, सुरेश के साथ हरियाणा के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहा था। रात लगभग 1.30 बजे ट्रेन चक्कालीलेट हाल्ट से 50 मीटर पहले वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी गुड्डू और सुरेश ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और रेलवे ट्रैक किनारे मृत अवस्था में पड़े कमल बहादुर के पास पहुंचे। साथियों ने रात में परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही कैलसा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सुबह परिजन कैलसा पुलिस चौकी पहुंचे। मां और पिता व छोटे भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें