एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीलना और बौरी-बौरा के ग्रामीणों में मारपीट से तनाव

Amroha Updated Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नौगावां सादात(अमरोहा)। चार दिन पहले बीलना और बौरी-बौरा ग्रामीणों के बीच मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद से अभी भी तनाव बना हुआ है। मौका मिलते ही दोनों गांव के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक पांच लोगों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बीलना गांव निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि वह अपने नौकर पन्ना सिंह के साथ रविवार रात काम से वापस होकर घर लौट रहा था, तभी बौरी-बौरा गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और दोनों की पिटाई कर दी। इसी तरह से नैनीहसन के साथ भी मारपीट की गई। वहीं बौरी-बौरा गांव निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि वह बीलना में सोमवार सुबह फेरी लगाने गया था, उसे बीलना के लोगों ने पीट दिया। बाबू के साथ भी मारपीट की। चार जुलाई को बीलना गांव में नबाबुद्दीन की बौरी-बौरा के आरिफ ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुई कहासुनी में पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर मारपीट हुई थी। इसी विवाद की चिंगारी अभी भी सुलग रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें