एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसान की गला घोंटकर हत्या

Amroha Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला(ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव पछां वाली बुड्ढी में गुरुवार शाम पौध तोड़ने और उखाड़ने की शिकायत करने पर हुए विवाद में बाप-बेटे ने किसान की गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कवायद शुरू कर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पछां वाली बुड्ढी निवासी किशोर ने बताया कि गुरुवार शाम को उसके पिता खजान (50) पुत्र हरचंद खेतों पर काम कर रहे थे। तभी कुछ बच्चों ने खेत में लगाई गई कुछ पौध उखाड़ दीं और तोड़ दीं। खजान ने निकट ही दूसरे खेत में मौजूद बच्चों के परिवार के हरप्रसाद और उसके पुत्र जयप्रकाश से शिकायत की। शिकायत करने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया। बाप-बेटों ने खजान का गला घोंट दिया। खजान वहीं पर गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। यह देख आरोपी बाप-बेटा फरार हो गए। थाना पुलिस ने बताया कि किशोर की तहरीर के आधार पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें