एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार हजार किसान नहीं डाल सकेंगे वोट

Amroha Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। गन्ना सहकारी समिति चुनाव में जिले के चार हजार किसान सदस्यों को वोट डालने से वंचित रहना पड़ेगा। चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। क्योंकि किसान सदस्य गन्ना समितियों के कर्जदार हैं। हालांकि आयोग ने कर्जदार किसानों को वोटर पात्रता की श्रेणी में शामिल होने की मोहलत दी है। निर्धारित अवधि के अंदर कर्जे की धनराशि जमा करने वाले ही वोटर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल गन्ना सहकारी समितियों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। समिति सदस्य प्रतिनिधि, संचालक मंडल और सभापति उपसभापति के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई हैं। सितंबर माह में चुनाव होगा। विभागीय अफसर चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में तीन गन्ना सहकारी समितियां हैं। जिसमें अमरोहा, धनौरा हसनपुर और गजरौला शामिल है। तीनों समितियों में करीब 1.50 लाख किसान समितियों के सदस्य हैं। जिसमें चार हजार से अधिक किसान समितियों के कर्जदार और बकाएदार है। कर्जदार और बकाएदार किसानों को समिति चुनाव में अपना भाग्य अजमाने और वोट डालने से वंचित रहना पड़ेगा। वे किसान ही वोटर पात्रता श्रेणी में आएंगे। जिन किसानों पर समितियों का कर्जा नहीं है। हालांकि विभाग ने कर्जदार किसानों को वोटर पात्रता की श्रेणी में शामिल होने का मौका दिया है। 25 अगस्त तक कर्जे की अदायगी करने वाले किसान चुनाव में वोट डाल सकेंगे।
जिला गन्ना अधिकारी मैनेजर चौरसिया ने बताया कि गन्ना समिति सदस्य पात्र किसानों की सूची तैयार कराई जा रही है। 25 से तीस अगस्त के बीच अनंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिन किसानों पर समितियों का ऋण है, वह वोट नहीं डाल सकेंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एके गुप्ता ने बताया कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार गन्ना सहकारी समितियों के चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा। जल्द पात्रता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें