एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार सवार बदमाशाें ने लोहे से लदा ट्रक लूटा

Amroha Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसनपुर। कार सवार पांच बदमाशाें ने शुक्रवार को हथियारों के बल पर लोहे से लदा दस टायरा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने चालक की आंखों पर पट्टी बांध दी और कार में डालकर ले आए। यहां करनपुर के जंगल में चालक के हाथ पैर को रस्सी से बांधकर फेंक दिया। चालक किसी तरह से मुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा दिल्ली निवासी कुलभूषण का दस टायरा ट्रक है। जिसे मैनपुरी जिले के गांव ओछा निवासी राहुल पुत्र रूप सिंह चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम को राहुल गाजियाबाद से लोहे का सामान लादकर सिकंदराबाद के लिए चला। राहुल के साथ में उसका चचेरा भाई अवनीश पुत्र रामप्रकाश भी था। शुक्रवार की रात में करीब बारह बजे सिकंदराबाद के पास मेें क्वालिस कार ने ओवरटेक करके ट्रक को रोक लिया और कार से पांच बदमाश निकले। जिन्हाेंने हथियाराें के बल पर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक राहुल की आंखों पर पट्टी बांधकर कार में डाल लिया। इस दौरान किसी तरह से अरविंद मौके से बचकर निकल गया। बदमाश चालक के हाथपैर बांधकर करनपुर गांव के जंगल मेें फेंक गए। सुबह को किसी तरह से खुलकर चालक कोतवाली पहुंचा और पूरा मामला बताया। जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर ट्रक मालिक भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली निरीक्षक राम पाल सिंह भाटी का कहना है कि ट्रक दादरी से बरामद हो गया है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई। यह चालक की ही शरारत थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें