एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेल कर्मी पर धारदार हथियार से हमला

Amroha Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। गुरुवार देर रात वासुदेव मंदिर से घर आ रहे रेल कर्मी को छह हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा और धारदार हथियार मारकर उसे घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुरैशी निवासी विकास पुत्र उमेश चंद रेलवे में कर्मचारी है। मोहल्ले के ही एक युवक से उसकी रंजिश चली आ रही है। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह वासुदेव मंदिर से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में युवक ने लोहे की छड़, हॉकी, धारदार हथियार व तमंचों से लैस अपने छह साथियों के साथ रेल कर्मी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचकर भागा, तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। विकास लहूलुहान हालत में किसी तरह उनसे बचकर अपने घर पहुंचा। विकास की हालत देखकर परिजन भी घबरा गए और आनन फानन में उसे लेकर कोतवाली आ गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रेल कर्मी को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश भी लेकिन आरोपी फरार मिले।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें