एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एबीवीपी का जेएस हिंदू कालेज में प्रदर्शन

Amroha Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवि से जुड़ी विभिन्न शैक्षिक एवं परीक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर जेएस हिंदू डिग्री कालेज में प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 25 अगस्त को डीएम को ज्ञापन सौंपने और 27 अगस्त को विश्व विद्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने 36 प्रमुख मांगों में मुरादाबाद में विवि का उप कार्यालय खोलने, विवि से संबंधित महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, सांयकालीन कक्षाएं चलाने, प्रवेश परीक्षा संबंधित कार्य ऑनलाइन करने, विवि का शैक्षिक कलेंडर घोषित करने अािद की मांग की है। इस दौरान जिला संयोजक गौरव गुर्जर, राहुल चौहान, अंकर यादव, राकेश, सुरेश, सुशील कहारिया, हेमराज, राहुल, नवदीप, कोमल, राम सिंह सैनी, अमित, सुमित पन्ना आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें