एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो घटनाएं कबूलीं

Amroha Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के चार बजे कल्यानपुरा रेलवे फाटक के पास चोर गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने चोरी की दो वारदात कबूल ली हैं। कोतवाली प्रभारी आरएस धामा ने बताया कि कल्यानपुरा रेलवे फाटक के पास क्वालिस गाड़ी में बैठे थाना नौगावां सादात क्षेत्र के मोहनपुर सुमाली गांव निवासी सारिक उर्फ नौशाद व शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा मेंहदी सराय निवासी शानू उर्फ शहजाद को घेराबंदी करके पकड़ा गया है। जबकि उनके साथी नई बस्ती निवासी आरिफ, मोहनपुर सुमाली निवासी जाहिद फरार हो गए। पकडे़ गए लोगों ने एक सप्ताह पहले गाजीनगर मोहल्ले में चार घरों में हुई लूटपाट और 21 सितंबर की रात अतरासी चौराहे के पास सुशील कुमार की मोबाइल शॉप से हुई चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। पकड़े गए लोगों के पास से क्वालिस गाड़ी, दो तमंचे, दस कारतूस, तीन हजार रुपये नगद, दो मोबाइल व मोबाइल की छह बैटरी, पांच चार्जर, बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद क्वालिस कहां से चोरी की गई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। बरामद इंजन कल्यानपुरा से चोरी किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें