एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उच्च शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाने पर जोर

Amroha Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। जेएस हिंंदू पीजी कालेज के संस्थापक का 117 वां जन्म दिवस संस्थापक दिवस समारोह के रुप धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उच्च शिक्षा में सुधार पर बल दिया। शुक्रवार को जेएस कालेज के संस्थापक साहू जगदीश सरन का 117 वां जन्म दिवस मनाया गया। यज्ञ और हवन हुआ। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि ऐसे महापुरुष निश्चय ही समाज को नई दिशा देते हैं और हमारे उज्जवल पथ को प्रशस्त करते है। उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार की आवश्यकता बताते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त और संस्कार युक्त शिक्षा देने पर बल दिया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जय गोपाल माहेश्वरी ने भी अपने विचार प्रकट किए। प्रबंध समिति के मंत्री सुमत कुमार जैन ने साहू जी को जीवन भर शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित साधक की संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल कालेजों को मिल सकेंगे योग्य शिक्षक
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बरेली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने कहा कि शिक्षा अंधकार को दूर करती है तथा ज्ञान का प्रकाश देती है। कहा कि उच्च शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बीएड और एमएड को दो वर्षीय करने पर विचार चल रहा है। साथ ही बीटीसी को भी हायर एजुकेशन में शामिल किया जाएगा।
...और खिल उठे चेहरे
समारोह में कैबिनेट मंत्री और कुलपति ने महाविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्व. अभिनंदन कुमार जैन स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार, श्रीदेवी जैन बाटनी रजत पदक, सर्वोच्च अंक सम्मान, जीवन बीमा प्रतिभा पुरस्कार से मेधावियों को सम्मानित किया गया। कालेज प्राचार्य डा. जेपी गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डा. अशोक कुमार रुस्तगी ने किया। यहां, संरक्षक रमेश कुमार अग्रवाल, पूर्व जज फूल सिंह, योगेश जैन, विजय शंकर अग्रवाल, सुधीर कुमार, शारदा, राजेंद्र कुमार जैन, लीलाधर अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, धर्म खुराना, कुमार अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, अरुण माहेश्वरी, ब्रजनारायण अग्रवाल, असलम फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें