एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैदनगली में चले लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग

Amroha Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंच गया और बात बिगड़ गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बताते हैं कि फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान समेत करीब पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सिसौना के ग्राम प्रधान अकील अहमद का भतीजा शुक्रवार की शाम को मोहल्ले में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। बताते हैं कि किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों का विवाद बड़ों तक जा पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बताते हैं कि कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि एक पक्ष के प्रधान अकील अहमद की तहरीर पर रईस, हनीफ, मसकूर पुत्रगण मकसूद, शमीम व जावेद पुत्रगण मसरूर, साबिर, मंसूर व सल्लू पुत्रगण जहीर, कय्यूम पुत्र फेजा व रईस पुत्र सलामतुल्ला के खिलाफ और दूसरे पक्ष के मसरूर की तहरीर पर अकील व शकील पुत्रगण खलील, मोहम्मद शाहिद पुत्र अली मोहम्मद, अनीस पुत्र अलीहसन, मुमताज पुत्र इस्माइल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें