एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हसनपुर में चीनी मिल के जीएम से भिड़े किसान

Amroha Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसनपुर/गंगेश्वरी। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मूल्य 350 रुपए घोषित करने की मांग को लेकर हसनपुर और गंगेश्वरी में जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने विरोध स्वरूप गन्ना भी जलाया और चीनी मिल के जीएम से नोकझोंक भी हुई। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हसनपुर ब्लाक तिराहे पर एकत्र हुए और बैठक के बाद हसनपुर-गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। यहां किसानों ने गन्ना मूल्य 350 रुपये दिए जाने समेत तमाम मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव महावीर सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह, करतार सिंह, शीशपाल सिंह, सुभाष सिंह, योगेंद्र, संजीव कुमार, रामौतार सिंह, हरिओम आदि मौजूद रहे। उधर, किसानों ने गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव दौरारा में हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगाया। किसानों ने प्रदेश सरकार पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष महेशचंद ठाकुर, खानचंद, भूदत्तमल गुप्ता, धर्मवीर सिंह, सोहनपाल, महेश, सुनील, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें