एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बृज के नृत्य की बिखरी छटा

Amroha Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गजरौला। बालाजी दरबार की ओर से भगवान बालाजी की आठवीं शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान बालाजी की आरती की गई। भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल हुईं। झांकियों में श्री राम दरबार, संजीवनी बूटी लाते हनुमान, दुर्गा माता, भगवान बालाजी के स्वरूप सहित विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा भी शामिल रहा। कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। बृज की कलाकारों ने बृज नृत्य और रास प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। अग्रवाल भवन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर होती हुई अपने प्रारंभिक स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र सिंघल, डा. राजेश कुमार, हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जसवीर सिंह, महीपाल सिंह, चमन सिंह, ओमप्रकाश उपस्थित रहे। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद बालाजी दरबार और महायज्ञ का आयोजन रात्रि में किया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें