एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुसलिम और पिछड़ों का हित बसपा में

Amroha Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सूबे में बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो मुसलिम, पिछड़ों और अपर कास्ट के गरीबों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाला वक्त बसपा का है। इस दौरान उन्होंने अमरोहा, बिजनौर और नूरपुर विधानसभा से प्रत्याशियों की घोषणा भी की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा पर हमला बोला और कहा कि बसपा ने वर्ष 2009 में चार मुस्लिम सांसद दिए, लेकिन सपा के 22 मुस्लिम विधायकों में से एक को भी लोकसभा में नहीं भेजा। उनके भेजने के रास्ते तक बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज के हित सुरक्षित हैं। इसके बाद वह गांव जलालपुर नारायन में दलित समाज के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रिसाल सिंह के घर भी गए। रिसाल सिंह ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रीशचंद, ब्रहम स्वरूप, रामौतार, लोकमान सिंह, सत्यपाल सिंह, घनीराम, सत्येंद्र, हेम सिंह आर्य, जयदेव सिंह, बलराम सैनी, महमूद अली उर्फ भूरे, राहुल चौहान, गंगा सरन, चंद्रपाल सैनी, सोमपाल सिंह, पुष्पेंद्र राणा, प्रदीप कुमार, शंकर सिंह आदि साथ रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध और संचालन विवेक कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें