एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ लाइनेस ने उठाई आवाज

Amroha Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए लायनेस क्लब परिवर्तन ने अब आवाज उठाई है। क्लब की सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम व सीओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लायनेस क्लब की सदस्यों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर साप्ताहिक बाजार के दिन फड़ व ठेले वालों की ओर से किए कब्जे को हटाने व नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर मृदुला शर्मा, बबीता सिंह, कंचन दत्त, सिम्मी अग्रवाल, मंजू सिंह, चित्रा, अलका रस्तोगी, रेखा आदि मौजूद थी।

शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करें: जिलाधिकारी
मंडी धनौरा। जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने अधिकारियों को तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरतने की हिदायत दी है। वह मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। गजरौला के भानपुर खालसा निवासी वीरपाल ने शिकायत की कि हरपाल आदि ने उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम, एसडीएम शिवदयाल, सीओ महेश अत्री, सीएमओ मंजू वैश्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एक साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं
मंडी धनौरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव मदनसेन यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नगर के मोहल्ला महादेव में विधायक निधि से बनाई जा रही इंटर लाकिंग सड़क का निर्माण कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं होने की शिकायत की है। इसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल की भी शिकायत की। जिलाधिकारी ने आरईएस के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें