एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले में 2888 गैस कनेक्शन निकले फर्जी

Amroha Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। शासन के निर्देश पर चल रही गैस कनेक्शनों की अब तक की जांच में जिले में 2888 कनेक्शन फर्जी निकले हैं। जिनके ऊपर कैंची चलना तय माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब 2600 कनेक्शनों की जांच होना बाकी बचा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिसंबर को खाद्य एवं रसद आयुक्त अजय चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। गैस कनेक्शन डुप्लीकेसी की जांच करने को कहा था और 8376 डबल व फर्जी उपभोक्ताओं की सूची भेजी थी। जिनकी जांच चल रही है। अब तक की 5776 कनेक्शनों की जांच हो चुकी हैं। जिनमें 2888 फर्जी निकले हैं यानि 2888 उपभोक्ताओं के नाम से दूसरी एजेंसी पर कनेक्शन चलता मिला। अब 2600 कनेक्शनों की जांच होनी बाकी है। जिनका घर-घर जाकर सत्यापन कराया जाएगा। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौजूदा हालात को देखते हुए फर्जी निकले कनेक्शनों पर कैंची चलना तय माना जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 5776 कनेक्शनों की जांच हो चुकी हैं। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें