एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

75 हजार फलदार पौध रोपेगा उद्यान विभाग

Bageshwar Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। उद्यान विभाग के तत्वावधान में इस सीजन में पूरे जिले में 75 हजार फलदार पौधों का रोपण करेगा। विभिन्न प्रजातियों के पौध किसानों को सोमवार से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने कहा कि बर्षाकाल में रोपे जाने वाले पौधों के लिए श्रावण मास सबसे बेहतर होता है। विभाग ने अपनी नर्सरी में कटहल, माल्टा, नींबू, संतरा, आम, अनार के पौध तैयार किए हैं। इसके अलावा यूरेका कागजी नींबू के पौध काशीपुर से मंगाए हैं। इनका वितरण सोमवार से किसानों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कटहल, माल्टा, संतरा के पौध की कीमत छह रुपया प्रति पौध है। अनार तथा यूरेका संतरा 12 रुपये प्रति जबकि आम 20 रुपये प्रति पेड़ है। आम में आम्रपाली, चौंसा, लंगड़ा तथा दसेरी प्रजाति मुख्य है। फलोत्पादन आत्म निर्भरता में सहायक होता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें