बागेश्वर। नंदा-सुनंदा की मूर्ति विसर्जन के साथ ही बागेश्वर में आयोजित नंदा देवी महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया है। श्रद्धालुओं ने मूर्तियों की नगर में पारंपरिक वाद्य मंत्रों के साथ शोभायात्रा निकाली।
श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन में आयोजित नंदादेवी महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया है। सुबह पंडित गोकुलानंद जोशी तथा गणेश पांडे ने मुख्य यजमान किशन मलड़ा तथा रमा मलड़ा से पूजा करवाई। इसके बाद मूर्तियों को ढोल नगाडों के साथ नगर में भ्रमण कराया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों, खिड़कियों से चावल तथा फूलों की वर्षा की। नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों को सरयू नदी में ब्रह्म कपाली के समीप विसर्जित किया। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष कंचन लाल साह, किसन साह, पप्पू दा, अनिल साह, हरीश सोनी, पंकज पांडे, नीरज पांडे, ललित तिवारी, विजय मेहता, उमेश साह, नवीन साह, भुवन जोशी, विवेक पांडे, आदि शामिल थे।