एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रसंघ ने फूंका कुलपति का पुतला

Bageshwar Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में द्वितीय समेस्टर की अंक तालिका नहीं पहुंचने पर छात्र संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। छात्रों ने कुलपति के पुतले को आग के हवाले कर दिया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अंक तालिका नहीं पहुंची तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघ पदाधिकारी बुधवार को कालेज परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ कुलपति के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्य विषय एमए, एमएससी, एमकाम के द्वितीय समेस्टर की अंक तालिकाएं आज तक महाविद्यालय में उपलब्ध नही हो सकी हैं। अंक तालिका नहीं आने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर अंक तालिका नहीं पहुंची तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सभा तथा पुतला दहन करने वालों में अध्यक्ष आदर्श कठायत, उपाध्यक्ष भरत दफौटी, महासचिव सुधीर कुमार, सहय सचिव विजय परिहार, छात्रा उपाध्यक्ष मुन्नी बिष्ट, कोषाध्यक्ष गौरव कर्म्याल, दर्शन कठायत, रंजीत रावत, सुनील खेतवाल, अंकुर उपाध्याय, भाष्कर टम्टा, संजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें