गरुड़। राजस्व पुलिस क्षेत्र जखेड़ा की एक विवाहिता नकदी और गहने लेकर लापता है। महिला के पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने आज कई जगह दबिश दी।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी (28)पत्नी रमेश चंद्र निवासी लमचूला 23 अक्तूबर से गहने और 25000 रुपये लेकर लापता है। परिजनों ने कई जगह तलाश की लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल सका है। आज रविवार को महिला के पति रमेश चंद्र ने पटवारी जखेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कानूनगो मदन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने कई जगह दबिश दी। उन्होंने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं।