एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई

Bageshwar Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को 28 वीं पुण्य तिथि तथा देश के प्रथम गृह मंत्री रहे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को 137 वीं जयंती पर याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी की पुण्य तिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने स्व. गांधी को देश की महान नेता बताया और उनके द्वारा देश के विकास में किए गए कार्यों को याद किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक तथा संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडे, पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी, वीरेंद्र कार्की, अमन अंसारी, प्रकाश पांडे, विक्रम मेहरा, जगदीश पांडे, रजनीश कर्नाटक, दीवान मेहरा, रमेश नेगी, राजीव कर्नाटक, मंजुल मित्तल, हनी वर्मा, कमलेश कुमार आदि ने स्व. गांधी तथा स्व. पटेल को श्रद्धांजलि दी।
इधर एक अन्य कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके देशहित में किए गए कार्यों को सहारा गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जोशी ने स्व. गांधी द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, चिरंजीवी लाल वर्मा, पूरन रौतेला, दीप डांगी, कार्तिक साह, केवल सती, राधा तिवारी, वीके भट्ट, ललित बिष्ट, बहादुर सिंह, राकेश पंत, ईश कुमार, तारा दत्त गुरुरानी, विजय भगवती, अशोक मुस्यूनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमेद सिंह माजिला की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश लाल साह, भगत डसीला, नरेंद्र खेतवाल, त्रिभुवन नेगी, नवीन रावल, शारदा परिहार, भगवत रावल, सुरेश खेतवाल, देवेंद्र कनवाल, रंजीत दास, आशा नौटियाल, पार्वती टंगड़िया तथा गोविंद कठायत आदि मौजूद थे।
कांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दीप कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी, बंशीधर कांडपाल, आलम सिंह मेहरा, दीप वर्मा आदि मौजूद थे।
गरुड़। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। और दो मिनट का मौन रखा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के विकास के लिए जो काम किया। मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, बबलू नेगी, डीसी पांडे, मनोहर अल्मिया, हरीश भट्ट, चंद्र सिंह धर्मसत्तू, कैलाश मेहरा, संजय फर्स्वाण, भरत फर्स्वाण, सुंदर बोरा, जगदीश आर्या आदि ने विचार रखें। केंद्रीय विद्यालय नौघर में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। मौके पर पूर्व जिपं सदस्य दीवान आर्य, प्रधानाध्यापिका, शहनाबानो, रंजना वर्मा, कमला देवी, इंद्रा, राधा रावत, चंपा अल्मिया, अनुजा कांडपाल, दीपा चंदौला थे।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें