एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, मौत

Bageshwar Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी के अंतर्गत थाला गांव में फांसी के फंदे पर लटकने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने सास, ससुर तथा पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाला गांव निवासी सुरेश चंद्र की पत्नी चंद्रकला (22) का शव 29 अक्तूबर की शाम पास के ही जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शाम को ही परिजनों को इस हादसे का पता चल गया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 30 अक्तूबर को देर रात मृतका के पिता आगर झिरौली निवासी हरीश चंद्र पुत्र अन राम ने यहां कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। जिसमें कहा गया है कि उसकी बेटी को ससुर रमेश लाल, पति सुरेश चंद्र तथा सास आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज के लालच में उन्होंने चंद्रकला की हत्या कर दी। हुई है। पुलिस ने आईपीसी की 498 ए, 304 बी तथा 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पीसी पंत ने बताया कि गिरफ्तारी को आज थाला गांव में दबिश दी गई। लेकिन आरोपी घर से फरार हैं। शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें