एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

योजना चरमराने के कारण पेयजल संकट

Bageshwar Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भराड़ी/बागेश्वर। पेयजल योजना चरमराने के कारण जज्यूड़ा, दुलम, खारबगड़ गांव सहित नाचती हाईस्कूल में पेयजल संकट व्याप्त है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। क्षेत्र के कई परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि बड़ेत के कुरमाई से इस क्षेत्र के लिए 2003 में पेयजल योेजना बनाई गई। किंतु कुछ ही समय के बाद यह योजना खराब हो गई। तब से लगातार क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। लगभग 25 परिवार परेशान हैं। इस संबंध में बार बार जल संस्थान से शिकायत की गई। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को भी बताया गया। लेकिन योजना आज भी बदहाल है। भरत कोरंगा, हयात कोरंगा, देवेंद्र कोरंगा, हरीश कोरंगा आदि ने इस योजना को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें