एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा

Bageshwar Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भेटुली में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। इस मौके पर अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक दीप्ति भोजक ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में बालक-बालिका का अलग-अलग शौचालय, शुध्द पेयजल, खेल का मैदान, पुस्तकालय, विद्युत, रसोई घर आदि सुविधाएं होनी आवश्यक है। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भेटुली का उच्चीकरण हुए सात वर्ष बीत जाने के बाद भी स्कूल भवन शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है। स्कूल में तीन कमरे हैं लेकिन बरसात के दौरान बारिश का पानी कमरों में भर जाता है।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका नूतन जंगपांगी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंध समिति तथा अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर दुर्गा तिवारी, कमला देवी, रघुवर जोशी, नारदी, हेमा, अनिल, अमित, गोविंदी देवी, मोहन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें