एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले की सभी खड़िया खानों की जांच के आदेश

Bageshwar Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। पोंटी चड्ढा ग्रुप की खड़िया खानों में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम ने जिले की सभी खानों की जांच और आकस्मिक छापे के आदेश दे दिए हैं। डीएम के इस आदेश के बाद खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है। बागेश्वर में 40 हजार नाली कृषि भूमि में खड़िया की 63 खानें फैली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चड्डा ग्रुप की भैरु चौबट्टा स्थित खान में बगैर एनओसी के ट्राली लगानेे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ने जिले के अंदर चल रही सभी खड़िया खानों की बारीकी के साथ जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए सभी खानों में आकस्मिक छापे मारने के साथ खनन संबंधी सभी अभिलेखों की आवश्यकतानुसार छानबीन की जाएगी। खान अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी का आदेश मिल गया है।
जिले की 63 खानों में से वर्तमान में 57 में व्यावसायिक खनन चल रहा है, जबकि छह खानें अभी प्रोस्पेक्टिंग लीज पर हैं। कई क्षेत्रों में अवैध खनन तथा मानकों के खुले उल्लंघन की ग्रामीण शिकायत करते रहे हैं। डीएम ने बताया कि खानों के आसपास सार्वजनिक भूमि पर अवैध खनन, भंडारण, ट्राली लगाने सहित अन्य सभी तरह की अनियमितताएं जांच के दायरे में होंगी। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें