बागेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत होराली तथा दियाली में बाल मेले का समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिता हुई। अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि बीएस कर्म्याल ने सम्मानित किया गया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय होराली में सामान्य ज्ञान के प्राथमिक वर्ग में भूपेंद्र राठौर, भाषण में गोविंद सिंह, चित्रकला में गोविंद, टीएलएम में हरेंद्र सिंह, लोक नृत्य में प्रावि दारसिंग, उच्च प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आनंद प्रसाद, भाषण में गणेश राज, चित्रकला में मनोज कुमार, लोक नृत्य में राउमावि होराली तथा टीएलएम में गीता वर्मा प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर बिष्ट ने किया। उधर राप्रावि उद्यम स्थल में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राकेश प्रथम, भाषण में मनीष, चित्रकला में तनुजा, लोकनृत्य में प्रावि वड्यूड़ा, टीएएलएम में मधुबाला, उच्च प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशा जोशी, भाषण में सुमन, चित्रकला में मनीष, लोक नृत्य में उमावि उद्यमस्थल तथा टीएलएम में आशा जोशी प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता ने कहा कि मेलों से बच्चों की बुद्धि का विकास होता है। इस मौके पर बहादुर सिंह नेगी, नरेंद्र गोस्वामी, नवीन पांडे, दीवान गोस्वामी आदि मौजूद थे।