एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर में लगी आग से 14 मवेशी जिंदा जले

Bageshwar Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/ बागेश्वर। रविवार की रात ग्राम पंचायत सोराग के डोढुंगा तोक में आग से दो कमरों का मकान और गौशाला जलकर राख हो गई। इस घटना में पीड़ित के चौदह मवेशी झुलसकर मर गए। इसके अलावा 50 हजार रुपये के जेवरात तथा दस हजार रुपये की नकदी भी राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दे दी है।
जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू ने बताया कि रविवार की रात डोढुंगा निवासी डिगर सिंह पुत्र कनक सिंह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित त्यौहार मनाने अपने सोराग स्थित दूसरे मकान में आ गए। देर रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिससे दो कमरों का मकान और गौशाला जलकर राख हो गई। इसके अलावा दो दुधारू भैंसें, चार गायें तथा आठ बैल भी जलकर मर गए। घर में रखे लगभग 50 हजार रुपये के जेवरात तथा दस हजार रुपये की नकदी भी जलकर भस्म हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित को सोमवार की सुबह लौटने पर मिली। दानू ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें