बागेश्वर। विवेकानंद जन्म वर्ष के तहत यहां विकासार्थ विद्यार्थी परिषद ने तत्वावधान में चल रहे नि:शुल्क कोचिंग शिविर का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता दिलाने में इस तरह का प्रयास कारगर साबित होगा। शिविर में 154 छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया।
आनंदी एकेडमी विद्यालय मंडलसेरा में राणा ने कहा कि निर्धन मेधावी छात्रों के लिए यह शिविर मील का पत्थर साबित होगा। विकासार्थ परिषद के प्रदेश प्रमुख मनोज ओली ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षा के बाजारीकरण पर भी अंकुश लगेगा। अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी ने कहा कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य 10वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं को अच्छी तैयारी कराकर शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करना है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दीप चंद्र जोशी ने कहा कि मार्ग दर्शन से हमेशा लाभ होता है। शिविर का परिणाम बोर्ड परीक्षा में दिखेगा। संचालन ख्याली चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर अभाविप के जिलाध्यक्ष चंदन कोरंगा, अंकित गोयल, मनीष पांडे, योगेश पूना, छात्र संघ अध्यक्ष आदर्श कठायत, दीपक कठायत, कंचन कठायत, मोहन सिंह धामी आदि मौजूद थे।