एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसानों का भूमि काटी अब मुआवजे को रुला रहे

Bageshwar Updated Sun, 10 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विज्ञापन
विज्ञापन

कांडा/ बागेश्वर। कांडा-मंतोली मोटर मार्ग के निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा दस साल बाद भी नहीं मिल सका है। विभाग आजकल की नीति अपनाकर किसानों को बरगलाने में लगा हुआ है। किसानों ने शीघ्र मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र नगरकोटी ने बताया कि लोनिवि ने कांडा क्षेत्र के लोगों को सड़क से जोड़ने के लिए आठ किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया था जो आज तक चल रहा है। मार्ग निर्माण को दौरान क्षेत्र के लगभग 100 किसानों की भूमि कटी थी। जिसका मुआवजा अब तक नहीं मिल सका है। गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर किसानों को कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में चंद्रा धपोला, सुंदर गड़िया, धीरज गड़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, दीप चंद्र वर्मा, दीप कांडपाल आदि शामिल हैं। इधर लोनिवि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुआवजा देने के लिए विभाग ने एक लिपिक को जिम्मेदारी दी है। अमीन की संस्तुति के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें