एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ललित का लोअर पीसीएस में चयन

Bageshwar Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भराड़ी/ बागेश्वर। भराड़ी बाजार निवासी ललित सिंह ऐठानी का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लोअर पीसीएस में हुआ है। उनका चयन मनोरंजन कर अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। श्री ऐठानी वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत तथा लगन पक्की हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। यह कारनामा कर दिखाया है भराड़ी के ललित सिंह ने। ललित की प्रारंभिक शिक्षा प्रावि ऐठाण तथा इंटर तक की शिक्षा जीआईसी कपकोट से हुई। बीएससी की परीक्षा रूहेलखंड विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में पास की। वह विश्वविद्यालय के टॉपर रहे। श्री ऐठानी 14 साल से ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि जिले में वीडीओ के कई पद लंबे समय खाली होने से उनके पास अतिरिक्त प्रभार भी है। ऐसे में पीसीएस की परीक्षा पास करना उनके लिए चुनौती भरा रहा है। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी रोशन लाल, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें