एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुरस्कृत हाेंगे पालिका के सफाई कर्मचारी

Bageshwar Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागेश्वर। नगर पालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष गीता रावल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को वैणीमाधव और भीलेश्वर वार्ड का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान की सफाई अपने सामने करवाई। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छकों को व्यक्तिगत स्तर से इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने आज बैणीमाधव और भीलेश्वर वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रीष्मकाल शुरू हो जाने के कारण नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चुनौती बनी हुई है। पालिकाध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर गंदगी के निस्तारण के लिए हर संभव विकल्पों पर विचार किया। गीता रावल ने नुमाइशखेत मैदान में फैले कचरे को एकत्र करवाया और पालिका के स्वच्छकों के जरिए इसका निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने तथा दायित्वों के प्रति सजग रहने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उनके एक साल के कार्य का मूल्यांकन होगा। इसके लिए पहले इनाम के रूप में 3100, द्वितीय इनाम 2100 और तीसरा इनाम 1100 रुपये का दिया जाएगा। इसके बाद साढ़े पांच सौ के दो अलग-अलग सांत्वना पुरस्कार भी स्वच्छकों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद नवीन साह, सोनिया, पूर्व सभासद नागेश्वरी जोशी, भगवत रावल, धीरज कांडपाल, ईश्वरी लाल, सफाई नायक राजबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें