एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टीईटी प्रशिक्षुओं का धरना प्रदर्शन जारी

Bageshwar Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्थायी नियुक्ति और प्रशिक्षुआें पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में टीईटी प्रशिक्षुआें का धरना जारी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने अपनी एक सूत्रीय मांग दोहराई।
तहसील परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांग मानने के बजाए उन्हें डंडे के बल पर डरा रही है। देहरादून में धरने पर बैठे प्रशिक्षुओं को जबरन उठाया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएंगी आंदोलन चलता रहेगा। सभा की अध्यक्षता सुरेश कर्नाटक और संचालन सुरेश खोलिया ने किया। धरने और सभा में कैलाश खेतवाल, पुष्कर अल्मियां, विनोद चौबे, दिनेश डंगवाल, हेमा जोशी, रेखा भारती, पूनम जोशी, ममता उपाध्याय, चंद्रशेखर, उमाकांत उपाध्याय, सुरेश चंद्र, जगदीश करायत, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें